होम देश अरुणाचल प्रदेश में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी स्टार प्रचारकों में...

अरुणाचल प्रदेश में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी स्टार प्रचारकों में शामिल

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

ईटानगर, 28 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके कैबिनेट सहयोगी राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और पीयूष गोयल लोकसभा और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ मतदान होगा।

पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी. तारक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गृह मंत्री अमित शाह छह अप्रैल को पश्चिम सियांग जिले के आलो में एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रैली की तारीख के बारे में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा और फिलहाल पार्टी ने राज्य में प्रचार के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नामों को मंजूरी दे दी है।’’

असम के मुख्यमंत्री शर्मा और राज्य के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री अशोक सिंघल भी राज्य में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन और पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्मा अलोंग भी भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

भाषा

शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version