होम देश डीएनएलए के 52 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

डीएनएलए के 52 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

गुवाहाटी, 16 फरवरी (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में उग्रवादी संगठन दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) की चार महिलाओं समेत कुल 52 सदस्यों ने बुधवार को अपने हथियार डाल दिये।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) हिरेन चंद्र नाथ ने बताया कि जिले के धानसिरि इलाके में डीएनएलए के एक शिविर में यह कार्यक्रम हुआ।

उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा,‘‘ कुल 52 सदस्य बाहर आये जिनमें चार महिलाएं हैं। यह डीएनएलए के मुख्य धारा में शामिल होने का प्रतीक है। ये सदस्य पहले नहीं आ पाये थे क्योंकि उन्हें पहले नगालैंड के बहुत अंदरूनी क्षेत्रों में रखा गया था।’’

उन्होंने कहा कि कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक के सामने इन सभी ने एक कार्बाइन, एक पंप एक्शन बंदूक, दो .22 राइफल, एक .303 राइफल, एक हथगोला और दो पिस्तौल जमा किये।

डीएनएलए दिमासा जनजाति के लोगों के लिए संप्रभु राष्ट्र स्थापित करने के लक्ष्य से 2019 के प्रारंभ में स्थापित किया गया था। उसने सात सितंबर को सद्दभावना के तौर पर तीन महीने के लिए एकतरफाफ संघर्षविराम घोषित किया था। उससे पहले मुख्यमंत्री ने शांति का आह्वान किया था।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version