होम देश शाम छह बजे के मुख्य समाचार

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) शनिवार को शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि32 दिल्ली दूसरी लीड आग

मुंडका आग : 29 अब भी लापता, झुलसे हुए अवशेष मिलने से मृतक संख्या बढ़ने की आशंका

नयी दिल्ली, बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक इमारत में भीषण आग लगने के एक दिन बाद बदहवास रिश्तेदार अब भी अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि 29 लोगों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई है।

प्रादे58 कांग्रेस शिविर एससी

संगठन में एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दे सकती है कांग्रेस

उदयपुर, कांग्रेस अपने संगठन में हर स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों और अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व 50 प्रतिशित सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा सकती है।

प्रादे55 त्रिपुरा देब इस्तीफा

मैंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है : बिपल्ब देब

अगरतला, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल एसएन आर्या को सौंप दिया हैं।

प्रादे59 उप्र ज्ञानवापी दूसरी लीड सर्वेक्षण

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे कार्य रविवार को भी जारी रहेगा

वाराणसी, उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बार फिर शुरू हो गया और यह रविवार को भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ3 गेहूं लीड निर्यात प्रतिबंध

भारत ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई

नयी दिल्ली, भारत ने घरेलू स्तर पर बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। आधिकारिक अधिसूचना से यह जानकारी मिली है।

प्रादे35 पंजाब कांग्रेस जाखड़

‘भविष्य के लिए शुभकामनाएं और अलविदा कांग्रेस’ : सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ते हुए कहा

चंडीगढ़, पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले का ऐलान करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘गुड लक और गुडबाय कांग्रेस’’।

दि19 दिल्ली राणा ठाकरे

राणा दंपति ने ठाकरे को सत्ता से बाहर करने के लिए दिल्ली में हनुमान चालीसा का पाठ किया

नयी दिल्ली, निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने शनिवार को यहां हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और दावा किया कि उन्होंने ‘‘महाराष्ट्र पर शिवसेना के रूप में मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे’’ को टालने के लिए प्रार्थना की है।

दि14 सीईसी चंद्रा साक्षात्कार

आधार को मतदाता सूची से जोड़ने पर नियम जल्द जारी हो सकते हैं : मुख्य निर्वाचन आयुक्त

नयी दिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सरकार आधार कार्ड को मतदाता सूची से जोड़ने पर नियम जल्द ही जारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए आधार की जानकारियां साझा करना स्वैच्छिक होगा लेकिन ऐसा न करने वाले लोगों को ‘‘पर्याप्त वजहें’’ बतानी होगी।

दि5 वायरस मामले

भारत में कोविड-19 के 2,858 नए मामले

नयी दिल्ली, भारत में शनिवार को कोविड-19 के 2,858 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,31,19,112 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 18,096 हो गयी है।

प्रादे67 महाराष्ट्र अभिनेत्री पवार लीड राकांपा

शरद पवार के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर मराठी अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर एक ‘‘अपमानजनक’’ पोस्ट साझा करने को लेकर मराठी अभिनेत्री केतकी चितले के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार को एक मामला दर्ज किया गया।

प्रादे37 मप्र पुलिस लीड गोलीबारी

मप्र : शिकारियों की गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने आईजी का तबादला किया

भोपाल, मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार तड़के शिकारियों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।

वि25 श्रीलंका मंत्रिमंडल

श्रीलंका में विक्रमसिंघे ने मंत्रिमंडल में चार मंत्रियों को शामिल किया, पीरिस फिर विदेश मंत्री बने

कोलंबो, श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में चार मंत्रियों को शामिल किया। मंत्रिमंडल में जी एल पीरिस को विदेश मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

वि29 यूएई दूसरी लीड राष्ट्रपति

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान यूएई के राष्ट्रपति बने

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।

खेल14 खेल तमिलनाडु शतरंज ओलंपियाड लीड सरकार

तमिलनाडु सरकार ने 44वें शतरंज ओलंपियाड की तैयारी शुरू की, पैनल का गठन किया

चेन्नई, तमिनालडु सरकार ने महाबलीपुरम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के आयोजन की तैयारी शुरू करते हुए 18 कार्य समितिओं का गठन किया और साथ ही भारत में खेल की केंद्रीय संचालन संस्था अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के साथ अनुबंध किया।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

दि23 फसल

प्रमुख फसलों का छोटा हिस्सा पेट भरने में हो रहा इस्तेमाल, गैर खाद्य उद्देश्यों में वृद्धि

मिनियापोलिस (अमेरिका), लोगों का पेट भरने के अलावा अन्य उपयोगों के लिए दुनिया की कई महत्वपूर्ण फसलों को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। इनमें जैव ईंधन बनाना, फसलों को प्रसंस्कृत सामग्री में बदलना जैसे पशुधन भोजन, हाइड्रोजनीकृत तेल और स्टार्च शामिल हैं तथा उन्हें वैश्विक बाजारों में उन देशों को बेचना जो उनके लिए भुगतान कर सकते हैं।

वि18 वृक्ष जलवायु

पेड़ जलवायु परिवर्तन का मुकम्मल इलाज नहीं : अध्ययन

सॉल्ट लेक सिटी (अमेरिका), जब लोग जलवायु परिवर्तन को कम करने के तौर-तरीकों के बारे में बात करते हैं तो वे अक्सर अच्छे परिप्रेक्ष्य में पेड़ों का जिक्र करते हैं।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version