होम देश राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी, फलोदी में पारा 46.2 डिग्री...

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी, फलोदी में पारा 46.2 डिग्री पर पहुंचा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

जयपुर, नौ मई (भाषा) राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है तथा बृहस्पतिवार को फलोदी में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान, सामान्य से 1.6 डिग्री से लेकर 5.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

इसके अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान फलोदी में 46.2 डिग्री, जैसलमेर में 45.3 डिग्री, बीकानेर एवं बाड़मेर में 45.2 डिग्री, गंगानगर में 45.1 डिग्री, फतेहपुर एवं जोधपुर में 44.3 डिग्री, अंता में 44 डिग्री, चुरू में 43.4 डिग्री, जालोर में 43.2 डिग्री एवं जयपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी में न्यूनतम तापमान भी 34.4 डिग्री रहा।

मौसम केंद्र के अनुसार 10 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में लू (हीटवेव) जारी रहने की संभावना है।

उसके मुताबिक 10-11 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ आंधी चलने एवं हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य में 11 एवं 13 मई के बीच भी कुछ भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने एवं वर्षा होने से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

आंधी एवं बारिश के प्रभाव से 11 मई से राजस्थान में लोगों को लू से कुछ राहत मिल सकती है।

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version