होम देश मिजोरम में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

मिजोरम में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

आइजोल, दो मई (भाषा) असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने आइजोल के बाहरी इलाके सिलाईमुअल इलाके में लगभग 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें और 200 डेटोनेटर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

असम राइफल्स ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को एक संयुक्त अभियान संचालित किया गया जिस दौरान ममित के 45 वर्षीय एक निवासी को गिरफ्तार भी किया गया।

इसमें कहा गया कि विस्फोटकों को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम पुलिस ने मंगलवार को म्यांमा सीमा के पास हनथियाल शहर में जिलेटिन की आठ हजार छड़ें और 1,500 डेटोनेटर जब्त किए थे।

भाषा खारी अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version