होम देश महाराष्ट्र : फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरा, एक घायल

महाराष्ट्र : फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरा, एक घायल

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

ठाणे, एक मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से वहां रहने वाला 21 वर्षीय युवक घायल हो गया। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को देर रात 11 बज कर करीब 30 मिनट पर कोपरी क्षेत्र में पचास साल पुरानी तीन मंजिला इमारत में हुई।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यसीन तडवी ने बताया ‘‘ फ्लैट में रहने वाले अनिकेत मुरटुडकर को छत का प्लास्टर गिरने से मामूली चोट आई है। घायल युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार हुआ।’’

बिल्डिंग में आई दरारों को देखकर प्रभावित फ्लैट के निवासियों को दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया गया।

तडवी ने बताया कि इमारत में कुल 22 फ्लैट हैं और बुधवार को स्थानीय निकाय के अधिकारी आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करने के लिए जांच-पड़ताल करेंगे।

भाषा

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version