होम देश महाराष्ट्र : अहमदनगर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, सात...

महाराष्ट्र : अहमदनगर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, सात घायल

मुंबई, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना मुंबई से करीब 240 किलोमीटर दूर कोपरगांव शहर थाना क्षेत्र के मसूदपुर फाटा के पास सुबह करीब आठ बजे हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने यात्रियों को ले जा रहे तिपहिया ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो छात्रों और दो महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।’’

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version