होम देश मप्र से अपहृत छह महीने के बच्चे को नवी मुंबई में मुक्त...

मप्र से अपहृत छह महीने के बच्चे को नवी मुंबई में मुक्त कराया गया, छह लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

ठाणे, 10 मई (भाषा) पुलिस ने मध्य प्रदेश से छह महीने के एक बच्चे का अपहरण करने के आरोप में नवी मुंबई से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कल्याण के पुलिस उपायुक्त (जोन-तृतीय) सचिन गुंजल ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कल्याण पुलिस ने नवी मुंबई के पनवेल इलाके में एक आवासीय इमारत से बच्चे को बचाया।

उन्होंने कहा कि बच्चे का अपहरण मध्य प्रदेश के रेवा जिले में उसके घर के पास से किया गया था और भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कल्याण के शाहद क्षेत्र के आसपास कहीं हैं जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सतर्क कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि दो टीमें बनाई गईं और उन्होंने दो महिलाओं एवं तीन पुरुषों पर नजर रखी जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

अधिकारी ने कहा कि मामले के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है।

भाषा

योगेश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version