होम देश मप्र: बलात्कार की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

मप्र: बलात्कार की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

बड़वानी (मध्य प्रदेश), तीन मई (भाषा) मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को शिकायत की थी कि 2016 में बड़वानी के तत्कालीन सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के तौर पर तैनात अभय सिंह खराड़ी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

बड़वानी की महिला थाना प्रभारी अलका मोनिया ने बताया कि शिकायत के बाद खराड़ी को बृहस्पतिवार रात को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के अनुसार महिला कर्मचारी ने कहा कि आरोपी खराड़ी ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। डिप्टी कलेक्टर वर्तमान में उज्जैन में तैनात थे।

उन्होंने बताया कि डिप्टी कलेक्टर खराड़ी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।

भाषा दिमो अमित

अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version