होम देश मणिपुर: म्यांमा से 38 और ‘अवैध प्रवासियों’ को निर्वासित किया गया

मणिपुर: म्यांमा से 38 और ‘अवैध प्रवासियों’ को निर्वासित किया गया

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

इंफाल, दो मई (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि म्यांमा से मणिपुर आए कम से कम 38 और ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को बृहस्पतिवार को तेंगनौपाल जिले के मोरेह शहर से निर्वासित किया गया।

सिंह ने बताया कि निर्वासन समारोह के दौरान एक भारतीय नागरिक को भी म्यांमा से वापस लाया गया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बिना किसी भेदभाव के, हमने म्यांमा के अवैध प्रवासियों के निर्वासन का पहला चरण पूरा कर लिया है, जिसमें 38 और प्रवासी आज मोरेह के रास्ते मणिपुर (भारत) छोड़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण में कुल 77 अवैध प्रवासियों को निर्वासित किया गया है। संबंधित समारोह के दौरान एक भारतीय नागरिक को भी म्यांमा से वापस लाया गया।’’

समारोह में पड़ोसी देश म्यांमा, मणिपुर (भारत) और केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार अवैध प्रवासियों की पहचान करना जारी रख रही है और साथ ही बायोमेट्रिक डेटा भी दर्ज किया जा रहा है। आइए, अपनी सीमाओं और देश को सुरक्षित रखें।’’

भाषा सुरेश खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version