होम देश बलिया में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

बलिया में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

बलिया (उप्र) 28 अप्रैल (भाषा) बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि किशोरी को मुक्त कराने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की को सहतवार थाना क्षेत्र के बांसडीह उत्तर टोला गांव के विशेष तिवारी उर्फ राजा ने सात फरवरी को अगवा कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर तिवारी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की 363 और 366 (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को मुक्त करा लिया गया।

एसपी के मुताबिक, किशोरी ने बयान दिया है कि विशेष तिवारी ने उसे अगवा करने के बाद तकरीबन ढाई माह तक उसके साथ बलात्कार किया।

किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराएं जोड़ी गई हैं।

भाषा सं आनन्‍द नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version