होम देश नवी मुंबई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक...

नवी मुंबई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

ठाणे, 28 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरोपी और पीड़िता उलवे इलाके में एक ही इमारत के रहते हैं।

एनआरआई सागरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम जब पीड़िता आरोपी के घर खेलने के लिए गई थी तब उसने कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी बच्ची का यौन उत्पीड़न कर चुका है।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बच्ची ने इस संबंध में परिजनों को बताया। उन्होंने बताया कि माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) समेत अन्य धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधान में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा खारी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version