होम देश ठाणे: घरेलू समस्या को हल करने के बहाने महिला से बलात्कार करने...

ठाणे: घरेलू समस्या को हल करने के बहाने महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक तात्रिंक गिरफ्तार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

ठाणे, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ घरेलू समस्याओं को हल करने के बहाने एक महिला से बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 55 वर्षीय एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी संतोष पोद्दार उर्फ विनोद पंडित को मीरा रोड के शांति नगर इलाके से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि वह तांत्रिक होने का दावा करता था और सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर विज्ञापन भी देता था।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता कुछ घरेलू मुद्दों के समाधान की तलाश में पोद्दार के पास पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने परेशानी हल करने के बहाने कई बार उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने अन्य महिलाओं का भी इसी तरह शोषण किया है।

भाषा

प्रीति मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version