होम देश चेन्नई हवाई अड्डे पर शारजाह से आई महिला यात्री से 1.07 करोड़...

चेन्नई हवाई अड्डे पर शारजाह से आई महिला यात्री से 1.07 करोड़ रूपये का सोना जब्त

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

चेन्नई, तीन मई (भाषा) शारजाह से हाल ही में यहां पहुंची एक महिला यात्री के पास से 1.07 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशेष जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने एक मई को यहां अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर यात्री को रोका। महिला सोना अपने अंदरूनी कपड़ों में सोना छिपाकर ले जा रही थी।

उसके पास से बरामद कीमती धातु पेस्ट के रूप में थी, जिसका वजन 1.69 किलोग्राम और मूल्य 1.07 करोड़ रुपये है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version