होम देश गोवा विधानसभा के अध्यक्ष ने विधायकों कामत, लोबो के खिलाफ कांग्रेस की...

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष ने विधायकों कामत, लोबो के खिलाफ कांग्रेस की अयोग्यता याचिका खारिज की

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

पणजी, नौ मई (भाषा) गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तवाडकर ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें विधायकों दिगंबर कामत और माइकल लोबो को सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने का अनुरोध किया गया था।

कामत और लोबो 2022 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

तवाडकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पाटकर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कामत और लोबो के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिका खारिज कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि याचिका खारिज करने के कारणों का उल्लेख करते हुए एक विस्तृत आदेश आज, बाद में जारी किया जायेगा।

पाटकर ने जुलाई, 2022 में कामत और लोबो के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी, जिसमें उन पर विपक्षी पार्टी को विभाजित करने की साजिश रचने और स्वेच्छा से इसकी सदस्यता छोड़ने का आरोप लगाया गया था।

याचिका दायर होने के वक्त दोनों विधायक कांग्रेस में थे।

कामत और लोबो छह अन्य विधायकों के साथ सितंबर, 2022 में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गये थे।

भाषा देवेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version