होम देश गहलोत ने अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड़ की निंदा की

गहलोत ने अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड़ की निंदा की

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

जयपुर, छह मई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने अमेठी में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना की निंदा की और कहा है कि ऐसी घटनाएं भाजपा की हार की बौखलाहट का स्पष्ट प्रमाण है।

गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड़ निंदनीय है। ऐसी घटनाएं भाजपा की हार की बौखलाहट का स्पष्ट प्रमाण है। उत्तर प्रदेश पुलिस इस घटना में लिप्त आरोपियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ ऐसी घटनाओं से अमेठी में कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार के एल शर्मा की जीत का अंतर और बढ़ेगा।’’

अमेठी के गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में कथित तौर पर तोड़फोड़ किये जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अमेठी संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version