होम देश कांग्रेस के घोषणापत्र में ‘जिहादी’ सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल :...

कांग्रेस के घोषणापत्र में ‘जिहादी’ सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल : दिल्ली भाजपा प्रमुख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में ‘जिहादी’ सोच और ‘तुष्टीकरण’ की राजनीति शामिल है और इसका उद्देश्य ‘‘देश को तोड़ना है।’’

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सचदेवा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के घोषणापत्र में ‘जिहादी’ सोच और तुष्टीकरण की राजनीति की बू आ रही है। वे कहते हैं कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो देश में संपत्ति का सर्वेक्षण कराएंगे। कांग्रेस को बताना चाहिए कि वे किस संपत्ति का जिक्र कर रहे हैं। क्या वे हमारी मां-बहनों के आभूषणों के बारे में बात कर रहे हैं?’’

सचदेवा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र का उद्देश्य ‘देश को तोड़ना’ है।

यह सवाल उठाते हुए कि क्या कांग्रेस ‘माताओं और बहनों की संपत्ति जब्त करना चाहती है’, सचदेवा ने कहा, ‘‘क्या बहुसंख्यक हिंदू समुदाय से होना अपराध है? क्या ‘मंगलसूत्र’ पहनना अपराध है?’’

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने एमसीडी के स्कूलों में छात्रों के लिए वर्दी और किताबें खरीदने के लिए धन के वितरण में देरी के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की आलोचना की।

उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि वह शहर में प्रभावी शासन चलाने में विफल रही है।

भाजपा के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और दिल्ली प्रदेश सचिव रीना गुप्ता ने कहा, ‘‘15 वर्षों तक एमसीडी पर भाजपा के शासन ने अराजक स्थिति पैदा कर दी, जिससे इसके स्कूल खस्ताहाल हो गए। ऐसी जर्जर स्थिति से उबरने में निस्संदेह समय लगेगा। इससे पहले, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को उत्कृष्टता के उदाहरणों में बदल दिया था और वह एमसीडी स्कूलों के लिए भी ऐसा ही करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version