होम देश कर्नाटक : पूर्व मंत्री रेवन्ना और उनके बेटे के खिलाफ यौन उत्पीड़न...

कर्नाटक : पूर्व मंत्री रेवन्ना और उनके बेटे के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

हासन (कर्नाटक), 28 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रविवार को यौन उत्पीड़न और पीछा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एच.डी. रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे हैं। प्रज्वल रेवन्ना हासन से मौजूदा सांसद हैं। 33 वर्षीय प्रज्वल हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

रेवन्ना की घरेलू सहायिका की शिकायत के आधार पर जिले के होलेनरासीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि काम शुरू करने के चार महीने बाद रेवन्ना उनका यौन उत्पीड़न करने लगे जबकि प्रज्वल उनकी बेटी को वीडियो कॉल करके ‘‘अश्लील बातें’’ करते थे।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जान को भी खतरा है।

कर्नाटक सरकार ने आज महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ नागलक्ष्मी चौधरी द्वारा सरकार को लिखे पत्र के बाद प्रज्वल से जुड़े एक कथित सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version