होम देश ओडिशा के मुख्यमंत्री का विमान खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर में नहीं...

ओडिशा के मुख्यमंत्री का विमान खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर में नहीं उतर सका, झारसुगुड़ा ले जाया गया

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

भुवनेश्वर, छह मई (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ले जा रहा एक विमान खराब मौसम के कारण सोमवार को यहां के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नहीं उतर सका, जिसके चलते उसे झारसुगुड़ा ले जाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नुआपाड़ा जिले के खरियार में एक चुनावी सभा के बाद भुवनेश्वर लौटते समय पटनायक अपने करीबी सहयोगी वी के पांडियन के साथ विमान में सवार थे।

पांडियन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारी बारिश और तेज हवा के कारण विमान भुवनेश्वर में नहीं उतर सका। उन्होंने कहा कि झारसुगुड़ा स्थित वीरसुरेन्द्र साई हवाई अड्डा के लिए रवाना होने से पहले विमान करीब आधे घंटे तक भुवनेश्वर शहर के ऊपर मंडराता रहा। इसके बाद विमान को झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतारा गया।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version