होम देश अरविंद केजरीवाल की पत्नी को जेल में अपने पति से मिलने की...

अरविंद केजरीवाल की पत्नी को जेल में अपने पति से मिलने की अनुमति नहीं मिली: आप सूत्र

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को अपने पति से 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जेल प्रशासन ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘सुनीता केजरीवाल सोमवार को उनसे मिलने वाली थीं लेकिन तिहाड़ प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं देने की कोई वजह नहीं बतायी।’’

जेल नियमावली के मुताबिक एक समय पर दो व्यक्ति कैदी से मिल सकते हैं तथा हफ्ते में अधिकतम चार लोग कैदी से मिल सकते हैं।

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी का सोमवार को केजरीवाल से मिलने का कार्यक्रम है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को उनसे मिलेंगे।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version