होम समाज-संस्कृति ‘बापू की शिक्षा हमारे पथ को रोशन करती रहेगी’, पीएम मोदी ने...

‘बापू की शिक्षा हमारे पथ को रोशन करती रहेगी’, पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विदेशी राजनयिक भी 'राष्ट्रपिता' को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार सुबह राजघाट पहुंचे.

पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी/प्रवीण जैन | दिप्रिंट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के 154वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार सुबह नई दिल्ली के राजघाट पहुंचे. स्मारक पर एक अंतरधार्मिक प्रार्थना सेवा भी आयोजित की गई जहां एक काले संगमरमर का मंच उस स्थान को चिह्नित करता है जहां 31 जनवरी, 1948 को गांधी का अंतिम संस्कार किया गया था.

पीएम मोदी सुबह लगभग 8 बजे राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की और स्मारक के सामने झुककर श्रद्धांजलि दी. बाद में एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने कहा, गांधी की शिक्षाएं “हमारे पथ को रोशन करती रहेंगी” और “मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं”.

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री की 119वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में विजय घाट स्मारक पर लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, ”भारत की प्रगति के प्रति उनकी (शास्त्री की) अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है.”

राजघाट पर फूल लेते राष्ट्रपति के एड डे कैंप (एडीसी) | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देती राष्ट्रपति मुर्मू | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राजघाट पर स्मारक को नमन करती राष्ट्रपति | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राजघाट पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (बाएं) और कौशल किशोर (दाएं) समेत अन्य लोग मौजूद थे / प्रवीण जैन | दिप्रिंट
महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर राजघाट पर मोदी | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते प्रधानमंत्री | प्रवीण जैन / दिप्रिंट
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते मोदी | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते PM मोदी | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
मोदी राजघाट छोड़ रहे हैं | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राजघाट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
स्मारक पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राजघाट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
स्मारक पर केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) मीनाक्षी लेखी | प्रवीण जैन | दिप्रिंट
राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए कतार में खड़े राजनयिक | प्रवीण जैन | दिप्रिंट

यह भी पढ़ें: ‘लोगों को मुख्यधारा से जोड़ेंगे’- बिहार सरकार ने जाति जनगणना को ऐतिहासिक बताया, BJP बोली कुछ नया नहीं


 

Exit mobile version