scorecardresearch
Sunday, 24 May, 2026
होमविदेशशांति समझौते से जुड़ी वार्ता रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ रही : ट्रंप

शांति समझौते से जुड़ी वार्ता रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ रही : ट्रंप

Text Size:

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 24 मई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत “व्यवस्थित एवं रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है।”

हालांकि, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वार्ताकारों को “समझौते की दिशा में जल्दबाजी नहीं करने” का निर्देश दिया है, क्योंकि “समय हमारे (अमेरिका) पक्ष में है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की नाकाबंदी “तब तक पूरी तरह से जारी रहेगी, जब तक कि किसी समझौते पर सहमति नहीं बन जाती और उस पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते।”

उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों को समय लेना चाहिए और इसे (समझौता) सही तरीके से करना चाहिए। कोई गलती नहीं होनी चाहिए।”

ट्रंप ने कहा, “ईरान के साथ हमारे संबंध कहीं अधिक पेशेवर और फलदायी होते जा रहे हैं। हालांकि, उन्हें समझना होगा कि वे परमाणु हथियार या बम विकसित या हासिल नहीं कर सकते।”

ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से 2015 में ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते की भी आलोचना की। उन्होंने संकेत दिया कि ईरान अब्राहम समझौते में शामिल हो सकता है।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments