
दुबई: भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि की वजह से हो रही ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सऊदी अरब से 80 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस लायी जा रही है.
भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामले बढ़कर 1,69,60,172 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 लाख के पार चली गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान संक्रमण के कारण 2,767 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,92,311 पर पहुंच गई है.
ऑक्सीजन को भेजने का काम अडानी समूह और लिंडे कंपनी के सहयोग से हो रहा है.
रियाद स्थित भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, ‘भारतीय दूतावास को अति आवश्यक 80 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन भेजने के मामले में अडानी समूह और एम/एस लिंडे के साथ साझेदारी करने पर गर्व है. हम हृदय से सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय को सभी तरह की मदद, समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं.’
अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं
हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.
٨٠ طن متري. ليس ٨٠ مليون طن. شكرا https://t.co/LjhKPLxfeS
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) April 25, 2021
अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने ट्वीट किया, ‘धन्यवाद भारतीय दूतावास, शब्दों से अधिक काम बोलता है. हम दुनिया भर से ऑक्सीजन लाने के आपात मिशन पर हैं. यह जहाज से भेजी जा रही पहली खेप है जिसमें चार आईएसओ क्रायोजेनिक टैंक में 80 टन तरल ऑक्सीजन दम्मान से मुंद्रा (गुजरात) के रास्ते में है.’
उल्लेखनीय है कि देश में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर भारत ने ‘ऑक्सीजन मैत्री’ ऑपरेशन के तहत ऑक्सीजन कंटेनर और ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त करने के लिए विभिन्न देशों से संपर्क किया है.
भारतीय वायुसेना शनिवार को चार क्रायोजेनिक टैंक सिंगापुर से लेकर आई थी.
यह भी पढ़ें: ‘पवित्र डुबकी सभी संक्रमण धो देगी’: कुंभ से लौटने वाले राजस्थान में ऊपर उठा रहे Covid का ग्राफ
अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.
हमारे न्यूज़ रूम में योग्य रिपोर्टरों की कमी नहीं है. देश की एक सबसे अच्छी एडिटिंग और फैक्ट चैकिंग टीम हमारे पास है, साथ ही नामचीन न्यूज़ फोटोग्राफर और वीडियो पत्रकारों की टीम है. हमारी कोशिश है कि हम भारत के सबसे उम्दा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बनाएं. हम इस कोशिश में पुरज़ोर लगे हैं.
दिप्रिंट अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही वेतन देता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.
अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें. आपका प्यार दिप्रिंट के भविष्य को तय करेगा.
शेखर गुप्ता
संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ



Kaha se or kab aai hai