scorecardresearch
Thursday, 25 April, 2024
होमखेलराष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन में सुधार हुआ है: ठाकुर

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन में सुधार हुआ है: ठाकुर

Text Size:

शिमला, नौ अगस्त (भाषा) केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन में सुधार हुआ है और ‘हम नए भारत की ओर बढ़ रहे हैं।’।

ठाकुर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘भारत राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हमने भारोत्तोलन से लेकर एथलेटिक्स तक में अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारे समग्र प्रदर्शन में सुधार हुआ है। भारत ने 61 पदक जीते और हमारे धावकों ने कीनिया पर भी दबदबा बनाया।’’

उन्होंने कहा कि भारत मजबूत और बेहतर हो रहा है।

भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 61 पदक जीते और गोल्ड कोस्ट में चार साल पहले जीते पदकों की संख्या से पांच कम हैं।

हाल में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में हालांकि भारत का प्रदर्शन इसलिए सराहनीय है क्योंकि इन खेलों से निशानेबाजी और तीरंदाजी को हटाया गया था जिनमें भारत पारंपरिक रूप से मजबूत है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments