scorecardresearch
Tuesday, 9 June, 2026
होमरिपोर्टरामकथा महोत्सव में बोले CM योगी- जिनके मन में देश के प्रति निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत धर्मशाला नहीं

रामकथा महोत्सव में बोले CM योगी- जिनके मन में देश के प्रति निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत धर्मशाला नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधान है.

Text Size:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों के मन में भारत और उसकी संस्कृति के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं है, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है.

राजधानी लखनऊ में आयोजित 9 दिवसीय रामकथा महोत्सव के समापन समारोह में सीएम योगी ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी चुनौतियों के खिलाफ समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा. उन्होंने कहा कि समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने की कोशिशें होती रहेंगी, लेकिन संत परंपरा हमेशा लोगों को जोड़ने का काम करती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधान है. उन्होंने कहा कि जिसने भगवान राम को जीवन का आदर्श बनाया उसका कल्याण हुआ, जबकि राम का विरोध करने वालों को इतिहास में कभी सम्मान नहीं मिला.

सीएम योगी ने कहा कि नारी सम्मान की रक्षा और सामाजिक एकता के लिए भगवान राम का जीवन आज भी प्रेरणा देता है. उन्होंने लोगों से रामकथा के संदेशों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में कथा वाचन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे..

share & View comments