नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान राज्य में महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकालकर उद्योग और व्यापार की मुख्यधारा से जोड़ रहा है. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपने पूरे करने का अवसर दे रही हैं.
गोरखपुर की अनिता मद्धेशिया इसकी एक मिसाल हैं. उन्होंने जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) से संपर्क कर योजना की जानकारी ली और आवेदन के बाद उन्हें 5 लाख रुपये का ब्याज और गारंटी मुक्त लोन मिला. इस सहायता से उन्होंने ‘ए.एस. प्लेवे क्लासेज’ नाम से प्ले-स्कूल शुरू किया.
आज अनिता एक सफल उद्यमी बन चुकी हैं और अपने संस्थान के माध्यम से चार अन्य युवाओं को भी रोजगार दे रही हैं. सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए शिक्षित और कुशल युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे राज्य के आर्थिक विकास को भी गति मिल रही है.
