scorecardresearch
Sunday, 24 May, 2026
होमरिपोर्टभीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, योगी बोले- उपभोक्ताओं को न हो कोई संकट

भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, योगी बोले- उपभोक्ताओं को न हो कोई संकट

बढ़ती बिजली मांग के बीच उत्पादन, ट्रांसमिशन और शिकायत निस्तारण व्यवस्था मजबूत करने पर जोर. स्मार्ट मीटर और कॉल सेंटर सेवाओं की भी समीक्षा.

Text Size:

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. रविवार को ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन और डिस्कॉम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि आमजन, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए सतत मॉनिटरिंग जरूरी है.

बैठक में बताया गया कि प्रदेश की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 13,388 मेगावाट हो गई है. वहीं गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से करीब 10 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है. मुख्यमंत्री ने ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत बनाने, तकनीकी बाधाओं को कम करने और फील्ड स्तर पर त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश दिए.

सरकार ने बताया कि प्रदेश में अब तक 89.23 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और जून 2026 से उपभोक्ताओं को पोस्टपेड आधार पर बिल जारी होंगे. योगी ने कहा कि बिजली आपूर्ति केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि किसानों की सिंचाई, व्यापार और औद्योगिक विकास से जुड़ा मुद्दा है. शिकायतों के त्वरित समाधान और पारदर्शिता पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया.

share & View comments