scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमरिपोर्टबिहार को टेक हब बनाने पर मंथन, शीर्ष समितियों की बैठक में रोडमैप पर चर्चा

बिहार को टेक हब बनाने पर मंथन, शीर्ष समितियों की बैठक में रोडमैप पर चर्चा

निवेश बढ़ाने, स्टार्टअप और एआई आधारित विकास की रणनीति पर बिहार भवन में विचार

Text Size:

नई दिल्ली: बिहार को नवाचार, प्रौद्योगिकी सेवाओं और नई अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से गठित तीन शीर्ष समितियों की दूसरी बैठक नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की.

बैठक में बिहार को पूर्वी भारत का टेक हब बनाने के रोडमैप पर चर्चा हुई. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, वैश्विक क्षमता केंद्र, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी जैसे प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं पर विचार किया गया. साथ ही स्टार्टअप, नवाचार और युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ.

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है ताकि देश और विदेश के निवेशक उद्योग स्थापित करें. अधिकारियों ने एआई, डीप टेक, फिनटेक और एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया. बैठक में उद्योग जगत, स्टार्टअप क्षेत्र और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए.

share & View comments