नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे. इस किस्त से राज्य के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे. उनके खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 4335.11 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
सरकार के अनुसार, योजना की 21वीं किस्त तक उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में कुल 94,668.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. शुक्रवार को 22वीं किस्त के 4335.11 करोड़ रुपये जारी होने के बाद यह कुल राशि बढ़कर 99,003.69 करोड़ रुपये हो जाएगी.
इससे प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है.
