scorecardresearch
Monday, 30 September, 2024
होमदेशस्वस्थ, समृद्ध भारत महिला श्रमिकों के अच्छे स्वास्थ्य के बिना संभव नहीं : श्रम मंत्री

स्वस्थ, समृद्ध भारत महिला श्रमिकों के अच्छे स्वास्थ्य के बिना संभव नहीं : श्रम मंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि ‘स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत’ के सपने को महिला श्रमिकों का अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित किए बिना साकार नहीं किया जा सकता।

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर फरीदाबाद के ईएसआईसी अस्पताल का दौरा किया, जहां ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला श्रमिकों और अन्य औद्योगिक श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण जांच शिविर लगाया गया था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला श्रमिकों का अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित किए बिना ‘‘स्वस्थ भारत समृद्ध भारत’’ का सपना साकार नहीं किया जा सकता।

भाषा गोला धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments