scorecardresearch
Sunday, 29 September, 2024
होमदेशसिविल सेवा अधिकारी जनकल्याणकारी कार्यों की प्रक्रिया को आसान करें :कलराज मिश्र

सिविल सेवा अधिकारी जनकल्याणकारी कार्यों की प्रक्रिया को आसान करें :कलराज मिश्र

Text Size:

जयपुर, 21 अप्रैल (भाषा) सिविल सेवा अधिकारियों को लोकतंत्र का प्रहरी करार देते हुए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बृहस्पतिवार को उनसे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रक्रिया को आसान बनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के मौके पर यहां वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र में यह सुनिश्चित करना ‘राजधर्म’ है कि संविधान का अनुपालन हो।

उन्होंने कहा कि सिविल सेवा अधिकारी लोगों के समीप रहकर शासन व्यवस्था का काम करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ व्यापक अनुभव के कारण उनके पास निष्पक्षता के साथ लोगों की भावनाएं समझकर स्थिति का सटीक आकलन करने की विशेष क्षमता होती है। ’’

मिश्र ने कहा कि केवल सिविल सेवा अधिकारी ही सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हैं।

उन्होंने सिविल सेवा अधिकारियों से तकनीकी कार्यकुशलता के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लक्ष्य के साथ काम करने का आह्वान किया।

भाषा राजकुमार सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments