scorecardresearch
Tuesday, 9 December, 2025
होमदेशदेवताओं के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

देवताओं के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Text Size:

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), तीन मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में देवी-देवताओं के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे देवी- देवताओ के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की गयी थी।

सिंह ने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के माध्यम से ‘आईडी’ का पता लगाकर थाना बढापुर के गांव जलालपुर के कपिल सागर को भारतीय दंड संहिता और आईटी कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं

अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments