scorecardresearch
Thursday, 25 April, 2024
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) शुक्रवार अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि29 मोदी इंडिया गेट

इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगेगी: मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की बनी प्रतिमा लगाई जाएगी।

दि33 मोदी लीड सोमनाथ

आजादी के बाद कुछ गिने-चुने परिवारों के लिए नवनिर्माण किया गया: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि एक समय था जब देश की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान पर बात करने में संकोच किया जाता था और आजादी के बाद कुछ गिने-चुने परिवारों के लिए नवनिर्माण किया गया जबकि उनकी सरकार उस ‘‘संकीर्ण सोच’’ को पीछे छोड़कर नए गौरव स्थलों का निर्माण कर रही है और उन्हें भव्यता दे रही है।

दि11 मोदी मणिपुर

मणिपुर आज अहम पड़ाव पर, पीछे मुड़कर नहीं देखना अब: मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राज्य की जनता को बधाई दी और कहा कि इस सफर में कई उतार-चढ़ाव के बाद पूर्वोत्तर का यह राज्य एक ‘‘अहम पड़ाव’’ पर पहुंचा है, जहां से उसे पीछे मुड़कर नहीं देखना है।

दि28 कांग्रेस युवा घोषणापत्र

कांग्रेस ने उप्र के लिए ‘युवा घोषणापत्र’ जारी किया, ‘नया उत्तर प्रदेश’ बनाने का वादा किया

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को युवाओं के लिए घोषणापत्र जारी किया।

दि31 प्रियंका उप्र गठबंधन

उप्र में चुनाव बाद गठबंधन की परिस्थिति आने पर इस बारे में विचार किया जाएगा: प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी।

दि16 कांग्रेस अमर जवान

अमर जवान ज्योति को बुझाने का मतलब इतिहास को मिटाना है: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने अमर जवान ज्योति की लौ का राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ के साथ विलय किए जाने के विषय को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि यह कदम सैनिकों के बलिदान के इतिहास को मिटाने की तरह है।

दि19 दिल्ली वायरस लीड कर्फ्यू

दिल्ली सरकार की सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने की योजना, उपराज्यपाल की अनुमति मांगी

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने, दुकानों को खोलने के लिए सम-विषम व्यवस्था को समाप्त करने और शहर में निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दि18 दिल्ली वायरस जैन

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है: जैन

नयी दिल्ली : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड ​​​-19 से उत्पन्न स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले दिल्ली में जान गंवाने वाले 43 लोगों में से केवल तीन की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना वायरस संक्रमण था।

दि22 वायरस विदेशी

विदेश से आगमन के बाद संक्रमित पाए जाने पर पृथक केंद्र में रहना अनिवार्य नहीं: अधिकारी

नयी दिल्ली : विदेशों से भारत आने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों का तय मानक नियमों के अनुसार इलाज किया जाएगा और उन्हें किसी पृथक केंद्र में रहना अनिवार्य नहीं होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खेल4 खेल टी20 कप कार्यक्रम

भारत टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलेगा

दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments