scorecardresearch
Thursday, 13 November, 2025
होमदेशश्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Text Size:

रामेश्वरम, 17 नवंबर (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को भारतीय मछुआरों के एक समूह पर कथित तौर पर हमला किया, जिसमें एक मछुआरे की आंख में चोट लगने की खबर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार भी कर लिया।

अधिकारी के मुताबिक, घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के रहने वाले जॉनसन के रूप में की गई है और श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले में उसकी आंख में चोट आई है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, श्रीलंकाई नौसेना ने नागप्पट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है।

मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं से मछुआरों की चिंताएं कफी बढ़ गई हैं।

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments