होम देश राजभवन प्रांगण में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2025 का होगा...

राजभवन प्रांगण में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2025 का होगा आयोजन

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

लखनऊ, छह फरवरी (भाषा) वसंत ऋतु में प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश के राजभवन प्रांगण में लगने वाली तीन दिवसीय ‘प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी सात से नौ फरवरी, 2025 तक आयोजित की जा रही है।

इसका उद्घाटन सात फरवरी को सुबह 10 बजे किया जायेगा। इसके साथ ही प्रदर्शनी जनसामान्य के अवलोकन हेतु खोल दी जायेगी।

एक बयान के मुताबिक इस वर्ष प्रदर्शनी में कुल 1774 प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न वर्गों में अपनी विशिष्ट चीजों का प्रदर्शन किया जायेगा।

प्रदर्शनी में प्रमुख आकर्षण के रूप में विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक फूलों से बनाई गई विशालकाय गणपति की प्रतिमा, ग्रह मण्डल, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अपना प्यारा घर, विभिन्न पशु-पक्षी, भारत एवं उत्तर प्रदेश का मानचित्र (ओडीओपी- एक जिला एक उत्पाद) दर्शाते हुये, मगरमच्छ एवं आदिवासी किसान सहित आकृतियां आदि प्रदर्शित की जायेंगी।

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version