scorecardresearch
Sunday, 24 May, 2026
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने कर्नाटक में डूबने से लोगों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्नाटक में डूबने से लोगों की मौत पर दुख जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में डूबने से हुई मौतें बेहद दुखद हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। घटना में दो अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक हादसे में हुई लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments