ब्रह्मपुर, 30 नवंबर (भाषा) ओडिशा के गंजम जिले के एक छोटे से गांव सुबरनपुर में दो दशकों से भी ज्यादा समय के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोग खुशी से झूम उठे।
गंजम की जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी ने कई अधिकारियों की मौजूदगी में आदिवासी बहुल इस सुदूर गांव को रोशन करने के लिए बिजली आपूर्ति शुरू की।
बिजली लौटने पर लोगों ने शनिवार को जश्न मनाया।
सुबरनपुर निवासी सामल सबर ने कहा, “हर घर में बिजली आने से हम बहुत खुश हैं।”
उन्होंने कहा कि बिजली न होने के कारण पिछले कई साल से बच्चों को मोमबत्ती और लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही थी।
हाल ही में भुवनेश्वर में संपन्न जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा जिला प्रशासन को दिए गए निर्देश के बाद 25 घरों वाले इस गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
भाषा जितेंद्र पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
