होम देश कर्नाटक : बांग्लादेशी महिला का यौन उत्पीड़न के बाद हत्या

कर्नाटक : बांग्लादेशी महिला का यौन उत्पीड़न के बाद हत्या

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी | एएनआई
इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

बेंगलुरु, 24 जनवरी (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह यहां कालकेरे झील से एक बांग्लादेशी महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला (28) की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई और उसके शव को राममूर्ति नगर के कालकेरे झील के किनारे फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और एक पत्थर से उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला कालकेरे के एक अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version