scorecardresearch
Wednesday, 10 December, 2025
होमदेशअर्थजगतयस बैंक निदेशक मंडल ने बांड समय पूर्व भुनाने को निवेशकों की मंजूरी लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

यस बैंक निदेशक मंडल ने बांड समय पूर्व भुनाने को निवेशकों की मंजूरी लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) यस बैंक के निदेशक मंडल ने 1,764 करोड़ रुपये के बांड को समय से पहले भुनाने के लिए निवेशकों की मंजूरी लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यस बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि पूंजी जुटाने से जुड़ी समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया।

बैंक के अनुसार समिति ने बासेल दो मानकों वाले बांड उत्पादों के समय से पहले भुनाने के लिए निवेशकों से अनुमोदन की मांग के एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी।

कंपनी के बताया कि 2012 में जून-दिसंबर के दौरान जारी किए कुल आठ बांड समय से पहले भुनाये जाने के लिए तैयार हैं। ये बांड 2022 और 2027 के दौरान परिपक्व होने हैं।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments