scorecardresearch
Sunday, 7 December, 2025
होमदेशअर्थजगतशापूरजी पालोनजी की इकाई जॉयविले ने सौरव गांगुली को ब्रांड एम्बैसडर बनाया

शापूरजी पालोनजी की इकाई जॉयविले ने सौरव गांगुली को ब्रांड एम्बैसडर बनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) कारोबारी समूह शापूरजी पालोनजी समूह के आवासीय मंच जॉयविले ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है।

जॉयविले को शापूरजी पालोनजी, एशियाई विकास बैंक, आईएफसी और एक्टिस द्वारा स्थापित किया गया था। कंपनी का कारोबार 20 करोड़ डॉलर का है और उसने चार प्रमुख शहरों में अबतक छह आवास परियोजनाएं शुरू की हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘गठजोड़ के तहत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष गांगुली कंपनी के ब्रांड अभियानों का नेतृत्व करेंगे और घर खरीदारों को जॉयविले शापूरजी के मूल मूल्यों के बारे में बताएंगे।’’

भाषा जतिन अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments