
मुंबई: नकारात्मक वैश्विक संकेतों और देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,400 अंक से अधिक गिर गया.
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 1,427 अंकों या 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ 48,164.32 पर कारोबार कर रहा था.
इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 431.90 अंक या 2.91 प्रतिशत गिरकर 14,402.95 पर आ गया.
सेंसेक्स में सबसे अधिक आठ प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई. इसके अलावा एसबीआई, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और मारुति भी गिरे.
दूसरी ओर सेंसेक्स में सिर्फ इंफोसिस ही हरे निशान में था.
अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं
हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.
पिछले सत्र में सेंसेक्स 154.89 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 49,591.32 अंक पर और निफ्टी 38.95 अंक या 0.26 प्रतिशत फिसलकर 14,834.85 अंक पर बंद हुआ था.
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 653.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि चूंकि महामारी की दूसरी लहर अनुमान से अधिक खराब हो रही है, इसलिए अर्थव्यवस्था और बाजारों पर इसके असर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण महाराष्ट्र में स्थिति सबसे खराब है, जिससे बाजार की लगभग 11 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि और 30 प्रतिशत से अधिक आय में वृद्धि प्रभावित हो सकती है.
इसबीच एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोक्यो गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल हरे रंग में थे.
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत बढ़कर 62.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.
अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.
हमारे न्यूज़ रूम में योग्य रिपोर्टरों की कमी नहीं है. देश की एक सबसे अच्छी एडिटिंग और फैक्ट चैकिंग टीम हमारे पास है, साथ ही नामचीन न्यूज़ फोटोग्राफर और वीडियो पत्रकारों की टीम है. हमारी कोशिश है कि हम भारत के सबसे उम्दा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बनाएं. हम इस कोशिश में पुरज़ोर लगे हैं.
दिप्रिंट अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही वेतन देता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.
अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें. आपका प्यार दिप्रिंट के भविष्य को तय करेगा.
शेखर गुप्ता
संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ


