नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) फ्रांस की प्रमुख कंपनी एल्सटॉम को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से 4.2 करोड़ यूरो का 10 साल का अनुबंध मिला है।
इस अनुबंध के तहत एल्सटॉम बादली डिपो में चलने वाली बॉम्बार्डियर कंपनी द्वारा निर्मित मेट्रो ट्रेनों की पूरी देखभाल करेगी।
एल्सटॉम ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस अनुबंध के तहत, वह बेड़े के उच्च प्रदर्शन, विश्वसनीयता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक वार्षिक रखरखाव करेगी।
बयान में कहा गया है कि काम के दायरे में ट्रेनों का निर्धारित और सुधारात्मक रखरखाव, डिपो-आधारित मशीनरी और संयंत्र प्रणालियों का रखरखाव, और बादली में ट्रेनों तथा डिपो दोनों के लिए समग्र स्वच्छता सेवाएं शामिल हैं।
भाषा योगेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
