होम देश अर्थजगत कैग मुर्मू चार साल के लिए फिर डब्ल्यूएचओ के बाहरी ऑडिटर चुने...

कैग मुर्मू चार साल के लिए फिर डब्ल्यूएचओ के बाहरी ऑडिटर चुने गए

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू को चार साल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बाहरी ऑडिटर के रूप में फिर से चुना गया है।

उनका नया कार्यकाल 2024 से 2027 तक होगा। कैग मुर्मू पहले ही 2019 से 2023 तक चार साल के लिए डब्ल्यूएचओ में यह पद संभाल रहे हैं।

कैग ने कहा, ‘‘मौजूदा चुनाव 29 मई, 2023 को जिनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में हुआ। यहां पहले दौर के मतदान में ही भारत के कैग को भारी बहुमत (156 में से 114 वोटों) से फिर से चुना गया।’’

बयान में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच कैग की नियुक्ति उसकी व्यावसायिकता, उच्च मानकों, वैश्विक ऑडिट अनुभव और मजबूत राष्ट्रीय साख को दर्शाती है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

Exit mobile version