
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि अब यहां यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर अफगान नागरिकों द्वारा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है. पिछले दिनों अफगान नागरिकों ने शरणार्थी का दर्जा पाने के लिए यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था.
दिल्ली पुलिस ने अदालत के समक्ष दायर स्थिति रिपोर्ट में कहा, ‘अफगान शरणार्थियों ने अपना विरोध प्रदर्शन यूएनएचसीआर कार्यालय से वापस ले लिया है.’ अदालत वसंत विहार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आवासीय क्षेत्रों के पास से प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने का अनरोध किया गया था.
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) कार्यालय दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार क्षेत्र में स्थित है. एसोसिएशन की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति रेखा पल्ली से यह भी कहा कि अब उस इलाके में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘कल शाम मुझे स्थिति रिपोर्ट मिली. कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है (वसंत विहार में) और कुछ भी नहीं है.’
परिस्थितियों में बदलाव के मद्देनजर अदालत ने ‘विदेशी नागरिकों / शरण चाहने वालों / शरणार्थियों के समूह’ पर नीति निर्माण के संबंध में कोई आदेश पारित करने से इनकार करते हुए एसोसिएशन द्वारा शुरू की गई कार्यवाही को बंद कर दिया.
एसोसिएशन की ओर से पेश हुए वकील शाहरुख एजाज ने दलील दी कि पिछली बार भी रोहिंग्या संकट पैदा हुआ था जब लोग एकत्र होने लगे थे। लोगों का जमा होना और विरोध प्रदर्शन करना अब रोजमर्रा की बात हो गयी है.
अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को आवश्यक होने पर फिर से संपर्क करने की छूट दी.
अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.
हमारे न्यूज़ रूम में योग्य रिपोर्टरों की कमी नहीं है. देश की एक सबसे अच्छी एडिटिंग और फैक्ट चैकिंग टीम हमारे पास है, साथ ही नामचीन न्यूज़ फोटोग्राफर और वीडियो पत्रकारों की टीम है. हमारी कोशिश है कि हम भारत के सबसे उम्दा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बनाएं. हम इस कोशिश में पुरज़ोर लगे हैं.
दिप्रिंट अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही वेतन देता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.
अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें. आपका प्यार दिप्रिंट के भविष्य को तय करेगा.
शेखर गुप्ता
संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ


