scorecardresearch
Thursday, 11 December, 2025
होमदेशदिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे को मिली बम धमकी, जांच में झूठी साबित

दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे को मिली बम धमकी, जांच में झूठी साबित

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे को बुधवार दोपहर को मिली बम की धमकी जांच के बाद झूठी पाई गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजकर 18 मिनट पर टर्मिनल-3 पर बम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, “पूरी तरह जांच और तलाशी के बाद पुष्टि हुई कि धमकी फर्जी थी।”

यह घटना उस धमाके के दो दिन बाद हुई है जिसमें सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक धीमी गति से चलती कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोट के बाद राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारी लगातार सतर्क हैं और धमाके के बाद मिल रहे कॉल और अलर्ट का जवाब दे रहे हैं।

भाषा सुमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments