scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशकोटकापुरा गोलीबारी कांड में आरोप पत्र में बादल पिता-पुत्र के नाम

कोटकापुरा गोलीबारी कांड में आरोप पत्र में बादल पिता-पुत्र के नाम

Text Size:

चंडीगढ़, 24 फरवरी (भाषा) पंजाब के कोटकापुरा में 2015 में हुई पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को फरीदकोट की एक अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जिसमें राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नाम हैं।

पंजाब के आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एसआईटी ने फरीदकोट अदालत में 7,000 पन्नों का चालान दाखिल किया है जिसमें उस समय के आरोपियों के नाम हैं। इनमें उन लोगों के नाम हैं जिन्होंने गोली चलाई या जिन्होंने इसके लिए निर्देश दिया । उनके राजनीतिक आकाओं के नाम भी इसमें हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चालान में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, तत्कालीन गृह मंत्री सुखबीर बादल और तत्कालीन पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी के नाम हैं।’’

भाषा

वैभव

वैभव राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments