गोलाघाट (असम), 20 जुलाई (भाषा) असम के गोलाघाट जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक दुर्लभ प्रजाति की मछलियां जब्त की गई हैं। वन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह गिरफ्तारी शुक्रवार रात को काजीरंगा क्षेत्र मुख्यालय और हल्दीबाड़ी बीट कार्यालय के वन कर्मियों द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के बाद की गई।
अभियान के दौरान एक वाहन के अंदर चार जीवित ‘चन्ना बार्का’ मछलियां पाई गईं। कार और मछलियों को जब्त कर लिया गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
नगांव जिले से गिरफ्तार व्यक्ति पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और वन्यजीव संरक्षण (असम संशोधन) अधिनियम, 2009 की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।
चन्ना बार्का को असमिया में ‘चेंग गरका’ के नाम से भी जाना जाता है, यह एक दुर्लभ प्रजाति है, जो भारत के पूर्वोत्तर और बांग्लादेश में ऊपरी ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन में पाई जाती है।
भाषा योगेश रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.