scorecardresearch
Tuesday, 2 December, 2025
होमदेशमत्स्य विभाग ने पुणे में अवैध अफ्रीकी मछली पालन के खिलाफ कार्रवाई की, 2.4 टन भंडार नष्ट किया

मत्स्य विभाग ने पुणे में अवैध अफ्रीकी मछली पालन के खिलाफ कार्रवाई की, 2.4 टन भंडार नष्ट किया

Text Size:

मुंबई, 29 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र मत्स्य विभाग ने पुणे जिले के उजानी जलाशय के पश्च जल में अवैध रूप से पाली गई 2.4 टन अफ्रीकी मछली जब्त की और इसके भंडार को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इंदापुर के कलथान नंबर दो गांव में बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने पाया कि मत्स्य पालन केंद्र के मालिकों को पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद मछली की प्रतिबंधित प्रजातियों का पालन किया जा रहा था।

मत्स्य पालन सहायक आयुक्त अर्चना शिंदे के नेतृत्व में एक टीम ने यह अभियान चलाया।

अफ्रीकी मछली को आमतौर पर अफ्रीकी मांगुर के रूप में जाना जाता है।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments