scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनेपाल जाने वाले सामान के रास्ते में फंसने से दिल्ली के व्यापारियों को हो रहा नुकसान

नेपाल जाने वाले सामान के रास्ते में फंसने से दिल्ली के व्यापारियों को हो रहा नुकसान

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) पुरानी दिल्ली और सदर बाजार सहित दिल्ली के थोक बाजारों से बड़ी मात्रा में माल नेपाल जाने वाले रास्ते में पड़ोसी देश में जारी अशांति के कारण फंस गया है।

सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा, ‘‘सदर बाजार दिल्ली के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है, जो नेपाल सहित कई देशों को उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के निर्यात के लिए जाना जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बर्तन, क्रॉकरी, आभूषण, खिलौने, स्टेशनरी, सिलाई सामग्री, कपड़े, जूते और अन्य घरेलू और उपहार सामग्री, थोक में नेपाल भेजी जाती है।’’

पम्मा ने कहा कि कई व्यापारियों ने पहले ही उन खेपों में निवेश कर दिया है जो या तो रास्ते में फंसी हुई हैं या नेपाल पहुंच चुकी हैं, लेकिन वहां की अस्थिर स्थिति के कारण बेची नहीं जा सकतीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ ऑर्डर तैयार हैं, लेकिन भेजे जाने बाकी हैं।

पम्मा के अनुसार, इस व्यवधान के कारण व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, जिससे अगर स्थिति बनी रही तो भारत और नेपाल के बीच व्यापार प्रभावित होने की संभावना है।

इसी तरह की चिंता व्यक्त करते हुए, चांदनी चौक मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव भार्गव ने कहा, ‘‘कई नेपाली पर्यटक हमारी दुकानों पर आते थे, जिनकी संख्या पिछले 10 दिनों में कम हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल में अशांति स्पष्ट रूप से हमारे ग्राहक आधार को प्रभावित कर रही है। कई नेपाली पर्यटक हमारी दुकानों पर स्मृति चिन्ह, कपड़े, गहने और अन्य सामान खरीदने आते थे। लेकिन अब ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments