scorecardresearch
Saturday, 19 July, 2025
होमदेशरक्षा राज्य मंत्री ने मणिपुर के कामजोंग जिले में जिला अस्पताल और सचिवालय का निरीक्षण किया

रक्षा राज्य मंत्री ने मणिपुर के कामजोंग जिले में जिला अस्पताल और सचिवालय का निरीक्षण किया

Text Size:

इंफाल, 10 अप्रैल (भाषा) रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बृहस्पतिवार को मणिपुर के कामजोंग जिले का दौरा किया और जिला अस्पताल, नवनिर्मित लघु सचिवालय का निरीक्षण किया।

सेठ ने इस दौरान एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया तथा अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत की।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने इस दौरे के बारे में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘जिला अस्पताल कामजोंग का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों ने मेरा ध्यान दैनिक नियमित देखभाल और सेवाओं के लिए आवश्यक न्यूनतम अंतराल को पाटने में मदद की आवश्यकता की ओर आकर्षित किया। मैंने जिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य विषयों पर अधिकारियों से जानकारी ली।’’

सेठ ने कामजोंग के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के साथ नवनिर्मित लघु सचिवालय भवन, सुरक्षा बैरकों और आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया।

सेठ ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘जिले में जारी विकास कार्यों को गति देने में इन अधिकारियों की भूमिका सराहनीय है।’’

सेठ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘मणिपुर के कामजोंग जिले की यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है, जिसमें इसका विकास, शैक्षिक और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, स्वरोजगार आदि शामिल हैं।’’

मणिपुर के कामजोंग जिले के दौरे के बाद, सेठ का इंफाल स्थित संगठन मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की अध्यक्ष अधिकारीमायुम शारदा देवी और पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाषा रवि कांत रवि कांत सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments